पंचकूला। चिन्मय मिशन के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित चिन्मय अमृत यात्रा के पंचकूला पहुंचने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों और नृत्य के साथ श्रद्धा एवं उत्साह से स्वागत किया। स्थानीय इकाई प्रमुख आचार्य ब्रह्मचारिणी कालिंदी चैतन्य ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। ब्रह्मचारी स्वामी संपूर्णानंद जी ने आध्यात्मिक ज्ञान व सेवा के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। इस अवसर पर कंज्यूमर्स एसोसिएशन पंचकूला के प्रेसिडेंट राकेश कपूर और पैट्रन-इन-चीफ एसके जैन को समाज व धर्म के क्षेत्र में निःशुल्क एवं निस्वार्थ सेवाओं के लिए चिन्मय मिशन की ओर से सम्मानित किया गया। संवाद