फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: गणतंत्र दिवस परेड कैंप से लौटीं कैडेट प्रियंका का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका में गणतंत्र दिवस परेड कैंप (दिल्ली) से लौटी कैडेट प्रियंका का वीरवार को प्राचार्य कामना और वरिष्ठ प्रोफेसर सुशील कुमार ने माला पहनाकर स्वागत किया। प्राचार्या कामना ने कहा कि यह राजकीय महाविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक गौरव की बात है, इसे बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा की कर्तव्य पथ पर जाकर परेड करना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। उन्होंने एनसीसी यूनिट के काम को सराहा और कहा कि यह इकाई बहुत अच्छा काम कर रही है। कैडेट प्रियंका ने आरडीसी 2023 के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अध्यापकों, सीनियर्स और इस इकाई के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। प्रो. सुशील कुमार ने प्रियंका को बधाई दी और भविष्य में तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रो. डॉक्टर बिंदु ने भी प्रियंका को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें