फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी गौशाला में धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगमोहन गर्ग ने की गौसेवा, 300 गायों की हो रही नियमित देखभाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
रायपुररानी। रायपुररानी स्थित गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा पंचकूला के प्रधान जगमोहन गर्ग मुख्य अतिथि और रितु गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जगमोहन गर्ग ने गौसेवा करते हुए कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। गौ संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। ट्रस्ट सदस्य राज अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक सहयोग से गौशाला में करीब 300 गायों की नियमित देखभाल की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती सोशल वेलफेयर और गौशाला ट्रस्टियों के सहयोग से हुआ। इस मौके पर चेयरमैन एमएल गोयल सहित ट्रस्ट के सदस्य, सैकड़ों महिलाएं और गौभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें