फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सोने के जेवर, 90 हजार की नकदी समेत लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। कस्बे में बीडीपीओ कार्यालय के नजदीक ही एक घर से 35 ग्राम सोने के जेवर, 90 हजार की नकदी सहित लाखों का सामान चोरी हो गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मा. प्रेमचंद रतौर वाले ने पुलिस को बताया कि रात को लगभग साढ़े दस बजे उनके पुत्र प्रदीप की तबीयत अचानक खराब हो गई थी।
विज्ञापन

उसका बेटा, पुत्रवधू और बच्चे अस्पताल चले गए। बुजुर्ग घर में अकेले रह गए थे। तड़के करीब 3:15 बजे प्रेमचंद की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी प्रेमचंद के घर का निरीक्षण किया है।
प्रेमचंद के अनुसार घर से करीब 35 ग्राम सोने के जेवर, 90 हजार रुपये नकद सहित लाखों का सामान चोरी हो गया है। रायपुररानी थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें