फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वर्ण पदक विजेता अंकुश राणा का ककराली में किया गया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव ककराली के युवा खिलाड़ी अंकुश राणा ने थाईलैंड के बैंकाक में आयोजित 7वीं हीरोज कप ताईक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। अंकुश ने इस प्रतियोगिता में देश के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंकुश के गांव लौटने पर पूरे ककराली ने उसका भव्य स्वागत किया। जिला पार्षद बहादुर राणा ने बताया कि ग्रामवासियों और पंचायत ने मिलकर अंकुश की उपलब्धि पर उसे सम्मानित किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें