फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: थोड़ा दें, बहुत बदलें दान अभियान शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। थोड़ा दें, बहुत बदलें दान अभियान का शुभारंभ सेक्टर-5 होटल बेला विस्टा में किया गया। अभियान दो प्रमुख गैर सरकारी संगठन पुकार और युवा स्तंभ ने साझेदारी में चलाया। युवा स्तंभ के वर्कर उपेंद्र और पुकार की शिवानी ने बताया कि इस तरह की पहल से जरूरतमंद बच्चों की मदद हो जाती है। उन्होंने कहा कि दान केवल सिर्फ उपयोग की चीजों का उपहार नहीं है। वे आशा और एकजुटता की अभिव्यक्ति है। इस अभियान के माध्यम से एकत्र की गई प्रत्येक वस्तु किसी के जीवन में खुशी और कुछ बेहतरी लाने की क्षमता रखती है। हम इस नेक काम का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। पुकार की शिवानी रैना ने कहा कि इस तरह की पहल कम्युनिटी भावना का सार है। मिलने वाले योगदान जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और कल्याण में बहुत मदद करते हैं। हम द कॉमन्स, बाइब्रेंट हब और ट्राइसिटी के लोगों के उनके निरंतर समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें