पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित सरकारी महिला पीजी कॉलेज के महिला सेल द्वारा ओवरथिंकिंग एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. खुशिला के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में करीब 80 छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता और अनुभवी शिक्षाविद प्रोफेसर अरुण जोशी ने छात्राओं को ओवरथिंकिंग के कारण, समय प्रबंधन और ध्यान लगाने के तरीके बताए। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने अपनी शंकाएं रखीं। कार्यक्रम का संयोजन महिला सेल संयोजिका शिवानी कौशिक, डॉ. नीतू, डॉ. नीलिमा, बलविंदर, वीनू और इंदु द्वारा किया गया। संवाद