रायपुररानी। थाना क्षेत्र रायपुररानी से एक 23 वर्षीय युवती के लापता होने की सूचना है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पिता के अनुसार 23 जुलाई 2024 की सुबह जब वह उठे तो उनकी बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। अगले दिन लड़की ने पिता को फोन कर बताया कि घर छोड़कर जा रही हूं। इसके बाद से मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।