कालका। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने अमृत स्टेशन योजना के तहत विकसित हो रहे कालका रेलवे स्टेशन का शनिवार को निरीक्षण किया। महाप्रबंधक की ओर से रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जांच की गई। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल, कैटरिंग स्टॉलों, विश्राम कक्षों, साफ-सफाई, रनिंग रूम, टॉइलेटों, सुरक्षा प्रबंधों एवं पार्किंग एरिया की भी गहनता से जांच की। उन्होंने कालका-शिमला रेलखंड में चलने वाले नए विस्टाडोम कोचों का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने कालका-शिमला रेलखंड के बीच ट्रेनों की संख्या को और अधिक किए जाने पर भी विशेष बल दिया, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो सके।