फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोदाम में सिलिंडरों से निकाली जा रही थी गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार सुबह पिंजौर स्थित एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारकर कर्मचारियों को गैस चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा। सीएम फ्लाइंग की टीम ने 16 नोजल समेत करीब 400 सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोपी एक सिलिंडर से दो से तीन किलो गैस चोरी करते थे। इसके बाद इनको बाजार में बेचते थे। शुक्रवार देर रात तक सीएम फ्लाइंग की टीम सिलिंडरों की जांच करने में जुटी हुई थी। सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर जय कुमार, एएसआई संजय कुमार, हेड कांस्टेबल विरेंद्र, गुप्तचर विभाग से एएसआई सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल हितैष और खाद्य एवं आपूर्ति इंस्पेक्टर राजेश यादव, एएफएसओ बलविंदर लाम्बा के साथ फायर विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया की उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पिंजौर के गांव गरीडा स्थित गैस एजेंसी के सिलिंडरों में गैस कम मिलती है। राजेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे गैस गोदाम में छापा मारा गया। टीम जैसे ही मौके पर पहुंची करीब तीन कर्मचारी दीवार फांदकर फरार हो गए। सबसे पहले गैस गोदाम की जांच की गई। मौके पर 21 ड्राइवर हेल्पर जिनमें मैनेजर महेश कुमार ड्राइवर और हेल्पर मिले। टीम ने मौके से नौ पिकअप गाड़ी, एक एलपी ट्रक और एक टाटा 407 कैंटर समेत 400 सिलिंडरों को जब्त कर लिया। हैरान की बात यह है कि कर्मचारी गोदाम के अंदर ही गैस चोरी करते थे। मौके पर मौजूद नापताैल विभाग के कर्मचारियों ने सभी सिलिंडरों का वजन करके देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें