फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कूड़ा ही कूड़ा, सिटीजन एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने शहर से कूड़े का उठान नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की है। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी है। एसोसिएशन का कहना है कि शहरवासियों के घरों से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। कूड़ा नहीं उठने के कारण लोगों के घरों में बदबू फैल रही है। बारिश का मौसम होने के चलते बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। एसोसिएशन ने इस योजना को सही तरीके से लागू करने और लोगों को कूड़े से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके नैय्यर ने बताया कि उनके अलावा वरिष्ठ उपप्रधान लिल्ली बाबा और महासचिव सुनील जैन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल को शिकायत भेजी है। एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने कहा कि डेढ़ महीने से पंचकूला नगर निगम ने हर घर से छंटा हुआ कूड़ा निशुल्क एकत्रित करने की योजना चलाई है। इसके लिए एक फर्म को टेंडर दिया गया है। इस योजना पर करोड़ों रुपये भी खर्च किए जा रहे हैं।
देर से आती है गाड़ी, नहीं होता उठान
उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार कचरा उठाने वाली गाड़ी को सुबह आना चाहिए। मगर ज्यादातर समय गाड़ी शाम को 4 बजे आती है। उस समय ज्यादातर लोग अपने काम पर होते हैं या घर पर नहीं होते हैं। इसी कारण घर से कूड़ा नहीं उठ पाता है। बारिश का मौसम होने के चलते कचरा बहुत जल्दी सड़ने लगता है और पूरे घर में बदबू फैल जाती है।
विज्ञापन

मजबूरी में फेंकना पड़ता है कूड़ा
एसके नैय्यर ने कहा कि घरों में बदबू शुरू होने के बाद लोगों को मजबूरी में कचरे को इधर-उधर रख देते हैं। उसमें लावारिस पशु मुंह मारते हैं और उसे फैला देते हैं। इससे सेक्टरों में भी गंदगी का अलम बन जाता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार नगर निगम अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, मगर समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें