फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायतन क्षेत्र में बिजली किल्लत से लोगों में रोष, विधायक ने समाधान करने के लिए एक्सईन को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपिंजौर। रायतन क्षेत्र और कालका विधानसभा सभा में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर लोगों में रोष है। नाराज लोगों का कहना है कि बिजली उपभोक्ताओं को जरूरत के मुताबिक बिजली मुहैया नहीं कराई जा रही है। कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि वे एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उस दौरान लोगों ने बिजली आपूर्ति की समस्या से अवगत करवाया। विधायक ने कहा कि उन्होंने बिजली समस्या को लेकर एक्सईएन से बात कर समस्या का समाधान जल्द करने को कहा। एसडीओ से जवाब से उनको संतुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बिजली मंत्री से मिलेंगे। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि अमरावती में एसडीओ की पोस्ट मंजूर थी। वहां आज तक एसडीओ नहीं लगाया गया। इसके अलावा समय रहते क्यों बिजली की लाइनें और बिजली का लोड सही नहीं किया गया। यही वजह है कि आज जगह-जगह लोग बिजली की किल्लत से जूझ रहे हैं। दूसरी तरफ किसानों के नलकूप चलाने वाली बिजली को लेकर भी दिक्कत आ रही है। किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुटे हैं। उनको ज्यादा से ज्यादा बिजली दी जाए। एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में बिजली का न होना मुसीबत बढ़ा देता है। यही नहीं कभी-कभी सुबह के समय बिजली गुल रहने से पानी की विकट समस्या हो जाती है।

आज तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे लोगों में भारी रोष है। बिजली कटौती के चलते जनमानस दुखी है। बिजली की अव्यवस्था से सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे परेशान हैं। विधायक ने बिजली व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि पहले ही जनता बदहाल और जर्जर सड़कों से परेशान है। समस्याएं हल न होने के कारण लोग धरना, प्रदर्शन और शिकायतें करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें