पंचकूला। वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने वर्ष 2022 के हेरोइन तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी गुरदीप उर्फ गुरी निवासी कलायत (जिला कैथल) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरदीप उर्फ गुरी को 22 सितंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2022 में पंचकूला पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़ा था। इसके बाद वह जमानत मिलने पर फरार हो गया और लगातार अदालत में अनुपस्थित रहा, जिसके चलते 3 मार्च 2025 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी गुरदीप के खिलाफ पंचकूला, कैथल और कुरुक्षेत्र में कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें पंचकूला में नशा तस्करी के दो, कैथल में नशा तस्करी का एक व लड़ाई-झगड़े का एक तथा कुरुक्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत मामला शामिल है।