फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सोनीपत से भगोड़ा गिरफ्तार, पांच हजार था इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने एक भगोड़े सोनीपत से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत जिला सोनीपत निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट की तरफ से रि-अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि 25 फरवरी 2004 को धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने आरोपी को 10 साल की सजा व 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। आरोपी जेल में था। इसके बाद आरोपी हाईकोर्ट से बेल पर आ गया था। उसके बाद वह वापस जेल में नहीं गया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। आरोपी सोनीपत स्थित शराब के ठेके पर नौकरी कर रहा था। पुलिस ने सूचना पाते ही आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट मेें पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें