फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फल और सब्जी आढ़तियों ने की हड़ताल, लोग परेशान, पांच करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से फैसला वापस लेने की अपील की
विज्ञापन

व्यापारी बोले अगर मार्केट फीस वापस नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर करेंगे हड़ताल
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पूरे हरियाणा में मंडी की हड़ताल का असर पंचकूला में सब्जी मंडी और फल मंडी में देखने को मिला। बुधवार को यहां पर लगने वाली सब्जी मंडी, फल मंडी पूरी तरह से बंद रही। बंद का असर शहर के वेंडिंग जोन के बूथों पर भी दिखा। लोगों को सब्जी और फल महंगे दामों में मिलने से लोगों को परेशानी हुई। मंडी बंद होने से कारोबारियों को पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। सब्जी मंडी और फल मंडी के आढ़तियों ने कहा कि हरियाणा सरकार का फैसला गलत है। मार्केट फीस दो फीसदी बढ़ाकर इसे एडवांस में जमा करवाने को कह रही है। यह गलत है। इस फैसले का वापस लिया जाए। अगर इसे वापस नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
पंचकूला सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के बृजमोहन मेहता ने बताया कि सब्जी मंडी बंद होने से पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। किसानों से पहले ही आह्वान किया था कि वह 20 दिसंबर को मार्केट में सब्जी और फल लेकर नहीं आएं। इस कारण मार्केट में पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। मंडी बंद रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर हरियाणा सरकार से मांग की गई है कि इस फैसले को वापस ले। अगर यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। वहीं सेक्टर-20 की किसान मंडी भी पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन

यह रहे हैं मंडी में सब्जी के दाम
सब्जी तीन दिन पहले आज
आलू 10 15
मटर 30 40
टमाटर 30 40
गोभी 30 40
बींस 80 100
सेब 130 160
किन्नू 40 50
केला 40 60

वेंडिंग जोन के बूथों में महंगी मिली सब्जी
शहर के सेक्टरों सेक्टर-4, 8, 9, 15 के वेडिंग जोन सहित शहर के बूथों में सब्जी और फल महंगे मिले। इस कारण लोगों को महंगे दामों में सब्जी खरीदनी पड़ी है। सब्जी मंडी पूरी तरह बंद होने के बाद सेक्टर-15 के सुधीर कुमार वेंडिंग जोन से सब्जी खरीदने आए। यहां पर सभी सब्जियों के दाम बढ़े मिले। वहीं सेक्टर-9 में फल खरीदने गए रोहित को भी सेब, कीनू सहित अन्य फल महंगे मिले। रोजाना रेहड़ी में सब्जी बेचने वाले सुधीर कुमार ने बताया कि आज मंडी से सब्जी नहीं मिली। इसलिए जो सब्जी है सभी के दाम बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन


सरकार की ओर से यह फरमान किया जा रहा लागू
पंचकूला सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव कमल डोगरा का कहना है कि मंडी प्रशासन और सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है कि सभी सब्जी व्यापारी मार्केट कमेटी की एक साल की फीस एडवांस के साथ पिछले साल की फीस का 40 फीसदी अतिरिक्त जमा कराएं। सरकार के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि मार्केट कमेटी सब्जी व्यापारियों से फीस हर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ लेगी। उनकी मांग है कि सरकार बढ़ी हुई दर वापस ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें