फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 फरवरी से छठी से आठवीं तक के स्कूल खुलेंगे ः शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि 1 फरवरी से छठी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खुलेंगे। इस दौरान कोरोना के तहत तय गाइडलाइन का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि शिक्षा में बच्चों का सिलेबस पीछे है, ऐसे में अभी एग्जाम के लिए कोई तारीख तय नहीं हैं, पर बच्चों को एक महीने का ज्यादा समय मिलेगा और अप्रैल के अंत में परीक्षाएं होंगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का रेस्पॉन्स सही है। साथ ही कोरोना की बीमारी में कमी आई है और अब वैक्सीन भी आ गई है। ऐसे में हमें प्रोत्साहन मिला है कि हम यह छोटी कक्षाएं भी शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें