पंचकूला। पंचकूला पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को शाल्बी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मोहाली ने निशुल्क जांच शिविर लगाया। इसमें शाल्बी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने बीपी, शुगर, कैल्शियम सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की और उपस्थित लोगों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। शिविर की मुख्य अतिथि डीसीपी सृष्टि गुप्ता रहीं। इस हेल्थ कैंप में डीसीपी समेत 120 पुलिसकर्मियों और आम लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इसका नेतृत्व शाल्बी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने किया।