बरवाला। क्षेत्र के युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा की निशुल्क सुविधा देने के उद्देश्य से अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोल रहा है। इसका शुभारंभ 14 जनवरी को किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। ट्रस्ट का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान करना और उन्हें रोजगारोन्मुख कौशल में सक्षम बनाना है। केंद्र में प्रशिक्षित होने वाले युवाओं को कंप्यूटर और आईटी कौशल की बुनियादी जानकारी के साथ-साथ रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण भी मिलेगा। ट्रस्ट ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ और प्रशिक्षण के लिए समय पर उपस्थित हों।