पंचकूला। स्टांप की रकम लेने के बाद 48.80 लाख रुपये के स्टॉप नहीं दिए। इस पर पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता हरीश अरोड़ा ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है कि वह अरोड़ा लियासन सर्विस के पार्टनर हैं। वह महाराष्ट्र के संजय से स्टांप पेपर खरीदकर बैंक में सप्लाई करते हैं। उन्होंने संजय से स्टांप खरीदने के लिए उन्हें 3.63 करोड़ रुपये अलग-अलग तारीखों में संजय और उनकी पत्नी अर्चना के खातों में डाले। इसके बाद उन्होंने तीन करोड़ 15 लाख के स्टांप पेपर भेज दिए। लेकिन इसके बाद उन्होंने 48.80 लाख रुपये नहीं भेजे। स्टांप नहीं भेजने के बाद उन्होंने संजय और उनकी पत्नी को फोन कर बाकी रकम के स्टांप पेपर मांगे। इस पर आरोपी दोनों ने कहा कि अगर स्टांप पेपर के लिए दोबारा फोन किया तो वह उसे जान से मार देंगे। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच कर आरोपी संजय और उसकी पत्नी अर्चना के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।