पंचकूला। नकली सोने को असली सोना बताकर बैंक से फर्जी तौर पर साढ़े नौ लाख का लोन लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बैंक अधिकारी की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-25 निवासी संजना गोयल ने 2019 में सेक्टर-16 बैंक ऑफ इंडिया से गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया था। इस दौरान बैंक की ओर से इंपैनल्ड ज्वेलर्स सेक्टर-9 के दीपक भोला से इस सोने की जांच करवाई और उसने सोना सही होने की रिपोर्ट दे दी थी। रिपोर्ट के आधार बैंक ने महिला को 7.88 लाख रुपये का लोन अप्रूव कर दिया और उसके बैंक खाते में कुछ दिन बाद ट्रांसफर कर दिया। महिला लेकिन कुछ माह बाद बैंक की किश्त नहीं जमा करवाने के बाद बैंक की ओर से महिला को नोटिस जारी किया गया। लेकिन महिला ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद बैंक की ओर से सोने की नीलामी करने की प्लानिंग की गई और इससे पहले बैंक के इंपैनल्ड ने दूसरे ज्वेलर्स से सोने की जांच करवाई, जिसमें सोना नकली पाया गया। इसके बाद बैंक ने महिला के खिलाफ तुरंत ब्याज सहित कुल साढ़े नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दे दी।