फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की खरीद-फरोख्त में 6 लाख की धोखाधड़ी, दो महिलाओं पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/ कालका। 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में कालका पुलिस ने दो महिलाओं पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। शिकायतकर्ता सतपाल ने बताया कि साल 2019 में उसकी आरोपी दोनो महिलाओं से गांव नग्गल भागा में 3 बीघा जमीन खरीदने की बात हुई थी। इसके लिए 19 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। उसने बयाना के तौर पर आरोपी महिलाओं को छह लाख रुपये नकद और दोनो आरोपियों में से एक महिला को 12 लाख का चेक दिया था। उक्त चेक रजिस्ट्री के समय साल 2020 में लगाने की बात तय की गई थी, जबकि आरोपी महिलाओं में से एक महिला ने जिसे चेक दिया गया था, रजिस्ट्री से पहले ही चेक लगा दिया। सतपाल ने कहा कि जमीन न होते हुए भी दोनो महिलाओं ने मिलकर 6 लाख रुपये हड़प कर लिए। उन्होंने पुलिस से उक्त दोनो के खिलाफ उचित से उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएचओ कालका महावीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें