संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरवाला। मौली पुलिस चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले मार्ग के बीच में पड़ने वाले जर्जर डांगरी नदी पुल से आवाजाही बंद किए जाने पर आजकल चार पहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर नदी पुल के साथ कच्चे रास्ते से होकर नदी के बहाव से गुजर रहे हैं। शनिवार सुबह एक परिवार के लोग अपनी मारुति कार में सवार होकर नदी से गुजर रहे थे। जिनकी कार नदी पानी के बहाव में बुरी तरह से धस गई। आसपास के लोगों ने कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि नदी के कच्चे रास्ते व पानी के बहाव से चार पहिया वाहनों का गुजराना जान जोखिम में डालना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नदी के बहाव के रास्ते से गुजरने वाले वाहनों पर रोकथाम लगाई जाएगी। ताकि नदी के पानी के बहाव में कोई अप्रिय घटना से बचाव हो सके।