पंचकूला। किराए पर रहने वाली महिला के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चार जोड़ी झुमके, ब्रेसलेट और टाइटन घड़ी चोरी होने की शिकायत पुलिस ने दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक नीरू निवासी नगर सुमेरपुर पाली राजस्थान ने बताया कि वह सेक्टर -10 में किराए के मकान में रहती है। वह फार्मा कंपनी में टेक्निकल मैनेजर के तौर पर नौकरी करती हैं। 17 दिसंबर को सुबह 8.50 बजे ऑफिस के लिए घर से गईं। इसके बाद वह रात को 9.40 बजे आईं। इस दौरान उनके घर का सारा सामान बिखरा मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।