चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को कोरोना के 4 नए मरीज मिले। वहीं, एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौटा। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 2560 लोगों की जांच की। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 34 रह गई है। वहीं, अब तक 818 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो