फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कब्रिस्तान में शेड निर्माण के लिए सांसद निधि से चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय बंसल एडवोकेट की सिफारिश पर गांव मानकपुर देवीलाल स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में शेड निर्माण के लिए सांसद निधि से चार लाख रुपये की राशि जारी की है। राशि स्वीकृत होने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सांसद का आभार जताते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान विजय बंसल एडवोकेट, संजय चौहान, राजेश कोना, सदरू खान, गुरु प्यारा डोड, बलबीर सिंह, सूरजभान दहिया और सुनीता धीमान सहित ग्रामीण मौजूद रहे। सदरू खान ने कहा कि शेड बनने से धार्मिक गतिविधियों के दौरान लोगों को सुविधा मिलेगी। सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि पिंजौर-कालका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 29 लाख रुपये की राशि जारी की गई है तथा रामपुर सियूड़ी में फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें