पंचकूला। विजिलेंस ने सेक्टर-6 स्थित हरियाणा मंडी बोर्ड की महिला आर्किटेक्ट दिशा गुप्ता और तीन अन्य लोगों को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आर्किटेक्ट ने हिसार मंडी बोर्ड में शेड डालने के नाम पर ठेकेदार से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।
रिश्वत देने जा रहे हिसार के हांसी निवासी संजय, दीपक और अनिल पर विजिलेेंस की टीम नजर रखी हुई थी। विजिलेंस की टीम शाम को मंडी बोर्ड के ऑफिस में पहुंची। बुधवार देर शाम सभी को विजिलेंस की टीम ने पैसे देने पहुंचे तीनों व्यक्ति और महिला आर्किटेक्ट को गिरफ्तार कर लिया था।