फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आज रायपुररानी के कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 16 अप्रैल को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते रायपुररानी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चार घंटे का शटडाउन रहेगा। इस दौरान थाना क्षेत्र के आसपास का इलाका, मैन बाजार, हरिजन बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, पक्का तालाब, बंसी वाला पोल्ट्री, शाहपुर रोड, शास्त्री दुकान के नजदीकी क्षेत्र, बीपीएल कॉलोनी, क्रैश जोन और समलासन कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के अनुसार यह शटडाउन जरूरी मरम्मत कार्य के लिए लिया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें