पंचकूला। सेक्टर-8 और 7 की डिवाइडिंग रोड पर वीरवार देर रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने थार को टक्कर मार दी। हादसे में थार सवार महिला बाल-बाल बची, जबकि थार पलट गई और दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। संवाद