फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पूर्व विधायक संदोआ ने समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने के समय आम आदमी पार्टी के निलंबित पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने अपने समर्थकों के साथ परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक संदोआ को हाल ही में पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया था। उन्होंने खुलकर पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को उन्होंने आप के रोपड़ से विधायक दिनेश चड्ढा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक दर्जन युवकों ने विधायक चड्ढा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि आप विधायक चड्ढा इलाके के लोगों की नहीं सुन रहे हैं। इस संबंध में पार्टी को भी शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें