फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ को दिल्ली एयरपोर्ट पर कनाडा जाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व मंत्री एवं सीनियर भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह कांगड़ को रविवार रात दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनाडा जाने पर एजेंसियों ने रोक दिया क्योंकि उनके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवाया हुआ था। ऐसे में उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उनके खिलाफ अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है।विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से गुरप्रीत सिंह कांगड़ के खिलाफ जनवरी के पहले हफ्ते में आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू की गई थी। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे थे। एक बार तो उन्होंने दलील दी थी कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। उन्होंने अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाया हुआ है। ऐसे में जबतक वह पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते हैं, उस समय तक उन्हें पूछताछ से राहत दी जाए। उन्होंने अपना मेडिकल विजिलेंस को भेजा था।
विज्ञापन

इसके बाद विजिलेंस को पता चला था कि वह पार्टी के प्रोग्रामों और रैलियों में शामिल हो रहे हैं। 1 जून को विजिलेंस ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था। इसके बाद उन्होंने करीब 10 दिन का समय मांगा था। कांगड़ ने बताया था कि घुटना बदलने के बाद वह फिजियोथेरेपी सत्र से गुजर रहे हैं। वह विजिलेंस ब्यूरो के सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संपत्ति के अधिकांश दस्तावेज उन्होंने जमा कर दिए हैं और जल्द वह उनके सामने पेश हो जाएंगे। उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन मेडिकल आधार पर कुछ समय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें