फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी के बेटे की माैत: पटियाला के डि-एडिक्शन सेंटर में दस्तावेज जांचे, अकील के घर भी पहुंची एसआईटी

Fri, 24 Oct 2025 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

एसआईटी की एक टीम ने पंजाब के पटियाला स्थित उस डि-एडिक्शन सेंटर का भी दौरा किया जहां अकील को उसके परिजनों ने भर्ती करवाया था। टीम ने सेंटर से अकील से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और सेंटर संचालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
अकील और शिकायतकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में जांच कर रही पंचकूला पुलिस की एसआईटी ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। वीरवार सुबह करीब 11 बजे एसआईटी टीम एमडीसी सेक्टर-4 स्थित मुस्तफा के घर पहुंची। हालांकि घर बंद मिला लेकिन टीम ने आसपास के लोगों से बातचीत की और बताया कि पड़ोसियों को भी जांच में शामिल किया जाएगा ताकि अकील और उसके परिवार से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके।

विज्ञापन


इसी बीच, एसआईटी की एक टीम ने पंजाब के पटियाला स्थित उस डि-एडिक्शन सेंटर का भी दौरा किया जहां अकील को उसके परिजनों ने भर्ती करवाया था। टीम ने सेंटर से अकील से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और सेंटर संचालक से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार एसआईटी अब अकील अख्तर के दोस्तों, परिचितों और परिवार से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है।

अकील के दो वीडियो की भी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या वे किसी दबाव में रिकॉर्ड किए गए थे या उनमें किसी तरह की एडिटिंग की गई है।

शिकायतकर्ता जांच में शामिल

मामले के शिकायतकर्ता शमशुद्दीन चौधरी वीरवार को एसआईटी की जांच में शामिल हुए। उन्होंने दस्तावेज सौंपे हैं जिनमें वोटर लिस्ट सहित कुछ निजी रिकॉर्ड शामिल है। एसआईटी अब इन दस्तावेजों की भी जांच करेगी। शिकायतकर्ता ने खुद को मुस्तफा परिवार का मालेरकोटला स्थित पड़ोसी बताया है। हालांकि पूर्व डीजीपी ने इस दावे को खारिज किया था।

जल्द ही एसआईटी के सामने पेश होगा मुस्तफा परिवार 

एसआईटी ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनके परिवार को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक मुस्तफा परिवार 27 अक्तूबर तक एसआईटी के सामने पेश हो सकता है। जांच के दौरान टीम घर को खुलवाकर उस कमरे की भी जांच करेगी जहां अकील अख्तर बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस उसकी डायरी, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य निजी सामान कब्जे में लेकर जांच करेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त की जाएगी। एसआईटी नौकरों, सिक्योरिटी गार्ड्स और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी ताकि अकील की मौत से जुड़े हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें