संवाद न्यूज एजेंसीकालका। आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर नमूने जांच के लिए भेजे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने विभिन्न डेयरियों, किरयाना की दुकानों और कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्टरियों आदि का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला करनाल में विश्लेषण के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि जो खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं थे, उन्हें मौके पर नष्ट करवा दिया गया। सभी मिठाई विक्रेताओं एवं निर्माताओं व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थ/ मिठाई ही बेचने की सलाह दी गई। इसके अलावा सभी दुकानदारों को दूषित और बासी मिठाई न बेचने की चेतावनी भी दी गई। यदि कोई भी दुकानदार ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम ने पंडित जी शुद्ध वैष्णो ढाबा कालका से पका हुआ सफेद चना, मिक्स दाल और कड़ी और पंजाबी पकोड़ों की दुकान कालका से पनीर पकौड़े और पनीर के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई इसी प्रकार जारी रहेगी।