फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 46 लाख रुपये लेने के बाद भी फ्लैट नहीं किया ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। 46 लाख रुपये लेने के बाद फ्लैट ट्रांसफर नहीं करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-20 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12ए निवासी सुनील कांत ने बताया कि 2015 में सेक्टर-20 के जीएच-50 में उनका फ्लैट नंबर-17 था। उन्होंने उसे बेचकर उसी सोसाइटी में फ्लैट नंबर-15 खरीद लिया। इसके लिए उन्होंने राज सिंह रेड्डू से 46.95 लाख रुपये में डील फाइनल की।
विज्ञापन

उन्होंने 46 लाख रुपये सोसाइटी कमेटी के सदस्यों के समक्ष दी। उसके बाद उन्होंने फ्लैट नंबर-15 का पजेशन ले लिया। बिजली और पानी का बिल अपने नाम करवा लिया। यहां तक कि नगर निगम का हाऊस टैक्स भी उनके नाम आने लगा और रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के रिकॉर्ड में फ्लैट नंबर 15 के मालिक के रूप में उनका नाम दर्ज हो गया। शिकायतकर्ता सुनील कांत ने कई बार राज सिंह रेडू को फ्लैट का कन्वेंस डीड ट्रांसफर करवाने को लेकर कागजी कार्रवाई करने कहा, लेकिन राज सिंह उनकी बात हर बार टालते रहे और 8 साल बाद भी शिकायतकर्ता के नाम कन्वेंस डीड नहीं करवाई। इसके बाद परेशान होकर शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें