पंचकूला। पुलिस ने खड़क मंगोली में जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को पकड़ा है। पुलिस टीम ने इनसे दो लाख तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। इन आरोपियों की पहचान रतन लाल, विजय भाटिया, राजेश कुमार, जसविंदर सिंह और विशाल के रूप में की गई है। पंचकूला सेक्टर-19 की पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान उनको पता चला कि रतनलाल निवासी खड़क मंगोली अपने घर में पैसे लेकर लोगों को जुआ खिला रहा है। ऐसे में क्राइम ब्रांच की टीम ने घर पर सर्च वारंट के साथ दबिश दी। पुलिस के अनुसार वहां पांच लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो लाख तीन हजार आठ सौ रुपये बरामद किए हैं।