फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिस्टल दिखाकर पांच बदमाशों ने टैक्सी, मोबाइल फोन और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला/पिंजौर। पांच बदमाशों ने खेड़ा बसौला गांव के समीप देर रात पिस्टल दिखाकर टैक्सी, मोबाइल फोन और चार हजार की नकदी लूट ली। आरोपियों ने टैक्सी चालक को पहाड़ी से धक्का देकर उसको नीचे गिरा दिया। तीन आरोपियों ने सोमवार शाम को पानीपत से बद्दी के लिए टैक्सी बुक की थी। इसके बाद चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास आरोपियों के दो और साथी टैक्सी में बैठे और वारदात को अंजाम दिया। पिंजौर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस चंडीमंदिर टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है।
पुलिस के अनुसार पानीपत निवासी शैंकी ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रेलवे स्टेशन पानीपत से तीन युवकों ने उसकी टैक्सी स्विफ्ट डिजायर बद्दी के लिए बुक कराई थी। आरोपियों ने दो हजार रुपये नकद दिए और बकाया चार हजार रुपये गंतव्य पर पहुंचने के बाद देना तय हुआ। उसके अनुसार रात करीब 11 बजे उसने चंडीमंदिर टोल प्लाजा पार किया। वहां से पहले से इंतजार कर रहे दो अन्य लोग भी टैक्सी में बैठ गए। उसके बाद पिंजौर-नालागढ़ रोड गांव खेड़ा बसौला के समीप पांचों बदमाश उसेे गाड़ी सहित जंगल में ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने उसे गाड़ी से नीचे उतारकर उसको पीटा। आरोपियों ने उसे पिस्टल दिखाकर उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में चार हजार रुपये थे। उसके बाद धक्का देकर उसको पहाड़ी से नीचे गिरा दिया। उसकी टैक्सी लूटकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों में से तीन लोगों की दाड़ी थी। एक लड़के ने कान में बालियां और सिर पर कैप पहनी थी। शिकायतकर्ता ने बताया सामने आने पर वह आरोपियों को पहचान सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



टैक्सी चालक की शिकायत पर आर्म्स एक्ट और लूट का मामला दर्ज कर किया है। आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कर्मबीर सिंह, एसएचओ पिंजौर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें