फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में पांच लाख जुर्माना वसूला, ढाई क्विंटल पॉलिथीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सरकार की तरफ से प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद शहर में पॉलीथिन का प्रयोग जारी है। हालांकि नगर निगम की तरफ से हर रोज पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों के चालान भी किए जा रहे हैं। नगर निगम की टीम ने 15 दिन में 350 लोगों के चालान किए हैं। इन पर टीम ने पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी लोग पॉलीथिन रखने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार ने एक जुलाई से पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। चाहे वो पॉलिथीन के कैरी बैग हों या बिना हैंडल के पैकिंग वाले पॉलिथीन। सभी पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। इसके बावजूद शहर में रेहड़ी पर फल और सब्जियां बेचने वाले और दुकानदार अभी भी पॉलिथीन रख रहे हैं।
नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अविनाश सिंगला ने बताया कि निगम की टीम ने एक जुलाई के बाद से शहर में 1300 जगह रेड की है। इनमें से लगभग 350 जगहों पर पॉलिथीन का प्रयोग होता मिला। निगम की टीम ने ऐसा करने वालों का चालान किया और उनके पॉलिथीन को जब्त कर दिया। टीम ने लगभग ढाई क्विंटल पॉलिथीन बरामद किया है। वहीं पांच लाख रुपये के चालान भी काटे हैं।
विज्ञापन

पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंध है। दुकानदारों से अपील है कि इसका प्रयोग न करें। ऐसा करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इसके लिए कई टीमें बनाई गई हैं। निगम की टीम ने 15 दिन में 350 चालान किए हैं। लोगों पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। - धर्मवीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें