फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लाल-नीली बत्ती वाली कार का पांच किलोमीटर पीछा, 30 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अनधिकृत लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रही कार को डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने करीब पांच किलोमीटर पीछा करने के बाद सेक्टर-15 के पास रुकवाया। कार पर अस्थायी नंबर प्लेट लगी थी और उसमें दो युवक सवार थे। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सेक्टर-14 मार्केट की ओर जाते समय डीसीपी की नजर कार पर पड़ी। रुकने का इशारा करने पर चालक कार लेकर रिहायशी इलाकों की ओर भागने लगा। बाद में डीसीपी ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। मौके पर सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी को बुलाकर वाहन की जांच करवाई गई। यातायात नियमों के विभिन्न उल्लंघनों पर कार का 30 हजार रुपये का चालान किया गया और वाहन इंपाउंड कर थाना सेक्टर-14 में खड़ा करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें