फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू, पहले दिन हुए 170 मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी गोधाम में चार दिवसीय पहली हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियों के अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 मुकाबले होंगे। इसके अलावा 40 साल से ऊपर आयु वर्ग की महिला और पुरुष, 50 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग की महिलाओं और पुरुषों के मुकाबले भी करवाए जाएंगे। इस टूर्नामेंट के पहले दिन महिला और पुरुषों के अलग-अलग वर्गों में करीब 170 मुकाबले करवाए गए। टेबल टेनिस ऐसोसिएशन की तरफ से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर हरियाणा टेबल टेनिस ऐसोसिएशन के खजांची विकास सैनी, संयुक्त सचिव वीरेंद्र राणा, सचिव नलिन सोमानी, ओपेरा गार्डन के निदेशक अजयवीर सिंगला, जिला टेबल टेनिस ऐसोसिएशन सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनमोहन गोयल, मयंक गोयल, उप प्रधान दलजीत सिंह, टेबल टेनिस ऐसोसिएशन फतेहाबाद के सचिव गणेश आहूजा, अनुराधा श्रीवास्तव, टेबल टेनिस ऐसोसिएशन अंबाला के सचिव, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, पार्षद सुरेश वर्मा, डीपी सोनी, डीपी सिंघल और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला का जन प्रतिनिधि होने के नाते वे यहां सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हैं। उन्होंने चैंपियनशिप में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बच्चे ही नहीं बल्कि उनके अभिभावक भी चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई के साथ साथ कोई न कोई गेम जरूर खेले। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने आह्वान किया है कि वे खेलों को अपने जीवन में अपनाएं। राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि युवा, खेलों में जितना पसीना बहाएंगे, उतने ही मेडल जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें