फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हॉर्टिकल्चर वेस्ट में लगी आग 36 घंटे बाद भी नहीं बुझी, जुटे हैं कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित नगर निगम के हॉर्टिकल्चर वेस्ट में रविवार सुबह करीब 6.30 बजे लगी भीषण आग 30 घंटे बाद भी नहीं बुझी है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दूसरे दिन सोमवार को भी आग बुझाने में जुटे रहे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अभी तक करीब 150 चक्कर लगा चुकी हैं। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम की गाड़ियों से मलबे को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही जेसीबी फॉग लेन मशीन की भी सहायता ली जा रही है। देर शाम तक आग से धुंआ निकल रहा था। हॉर्टिकल्चर वेस्ट को पेट्रोल पंप के साथ वाली खाली जगह पर करीब दो साल से एकत्रित करके रखा गया है। इस वेस्ट में रविवार सुबह अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 22 गाड़ियां पहुंची थी। आग मलबे के नीचे सुलग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें