बरवाला। कस्बा बरवाला में डेराबस्सी मार्ग पर स्थित गोगा माड़ी के सामने अचानक से ट्रक के टायरों में आग लगने का मामला सामने है। मिली जानकारी अनुसार ट्रक चालक जंग बहादुर शुक्रवार रात को डेराबस्सी की तरफ से अपने ट्रक में पेपर लोड करके सहारनपुर उत्तर प्रदेश जा रहा था। जैसे ही वह बरवाला के नजदीक गोगामेड़ी मंदिर के सामने पहुंचा तो उसके ट्रक के टायरों में गर्म होने के कारण अचानक आग लग गई। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों व आसपास के लोगों की मदद से ट्रक चालक ने बरवाला पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते हैं बरवाला पुलिस चौकी के एएसआई मलकीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इंडस्ट्रियल एरिया अलीपुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाकर समय रहते आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ी घटना होने से बचाव हो गया। वहीं बरवाला बाईपास पर एक कैंटर अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में कैंटर चालक को लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हो गया।