संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इंडट्रियल एरिया फेज-2 की एक स्पेयर पार्ट्स की फैक्टरी में आग लग गई। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और तीन गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से फैक्टरी में बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। फायर ऑफिसर तरसेम ने बताया कि फैक्टरी में आग की सूचना मिलते ही विभाग से तीन गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में आग लगने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। फायर एनओसी की जांच नहीं की गई है, जांच के बाद ही इस बारे में बताएंगे।