फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! चंडीगढ़ में अब पार्क में कुत्ता घुमाया तो देना पड़ेगा जुर्माना, परेशानी भी उठानी पड़ेगी

Wed, 18 Dec 2019 04:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पालतू कुत्तों के पालन में लापरवाही बरतने पर आपको पांच हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। नगर निगम ने घर में कुत्ते पालने के लिए जरूरी नियमों में संशोधन किया है। मंगलवार को प्रशासन ने इसके लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर एक माह में शहरवासियों से सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं। उसके बाद नोटिफिकेशन जारी करने को कहा है। वर्ष 2018 में सदन की 259वीं बैठक में एक एजेंडा लाया गया था। उसमें कुत्तों को पालने में अनदेखी करने वाले लोगों पर जुर्माना बढ़ाने को कहा गया था क्योंकि ऐसे मामले सामने आए थे कि लोग अपने कुत्तों को पार्क में ले जाकर वहां गंदगी फैलाते हैं। साथ ही कुत्तों को बिना बांधे ले जाने पर उनके द्वारा काटने की सूचनाएं भी मिलीं थीं।

विज्ञापन


विवाद पुलिस तक पहुंचा था। एजेंडे में नियम तोड़ने वाले पर जुर्माना 500 से बढ़ाकर 5000 रुपये करने की संस्तुति करने को कहा गया ताकि लोगों में डर रहे। इस एजेंडा को सदन में पास करने के बाद प्रशासन के पास भेजा गया था, जिसका ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एक महीने में इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर सुझाव व आपत्तियां मांगी गईं हैं। उसके बाद निगम नोटिफिकेशन जारी कर जुर्माने का राशि बढ़ा दी जाएगी।

कुत्तों की रजिस्ट्रेशन फीस होगी 500 रुपये
शहर में पालतू कुत्तों को लेकर लोग में काफी क्रेज है। लोग यहां कुत्तों को लेकर काफी गंभीर भी रहते हैं। पहले कुत्तों को पालने के लिए निगम से मात्र 200 रुपये में रजिस्ट्रेशन हो जाता था। नए नियमों के अनुसार, अब कुत्तों को पालने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। साथ इसकी रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये कर दी जाएगी। नियम का पालन न करने पर बढ़ा हुआ जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन


आवारा कुत्ते अब भी निगम के चिंता का विषय
पालतू कुत्तों के लिए तो निगम ने सख्ती बरत दी है, लेकिन आवारा कुत्ते अभी भी निगम केलिए चिंता का कारण बने हुए हैं। लगातार शहर में कुत्तों की काटने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। ऐसे में इन समस्याओं से निपटने निगम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। हाल ही में सेक्टर 27 सी में तीन लोगों को कुत्तों ने काट लिया था। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व सेक्टर 41 में भी कुत्ते ने एक युवक को काट लिया था।

प्रशासक के निर्देश पर किया था सेमिनार
लगातार आवारा कुत्तों की घटनाओं को देखते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बीते 12 जुलाई को एक बैठक की थी। बैठक में प्रशासक ने निगम कमिश्नर केके यादव को एक बड़ा सेमिनार आयोजित करने को कहा था। इसमें विशेषज्ञों को बुलाकर इस समस्या से निपटने के बारे में सुझाव लेने को कहा गया था। उसके बाद निगम ने 28 सितंबर को एक भव्य आयोजन किया था। पूरे दिन चले सेमिनार में विशेषज्ञों ने सुझाव भी दिए थे, हालांकि अभी तक किसी भी सुझाव पर कोई अमल नहीं हुआ है। प्रशासन की तरफ से ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एक महीने में लोगों के सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निराकरण के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें