फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार पार्किंग को लेकर झगड़ा, युवती को चचेरे भाई ने मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कार पार्किंग को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। युवती ने चचेरे भाई और चाचा पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-5 थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की शाम 7.30 बजे वह ट्यूशन से वापस अपने घर आई थी। इसी दौरान उन्होंने अपने चचेरे भाई दीक्षित को एक्टिवा साइड करने को कहा ताकि वह अपनी कार पार्क कर सके। एक्टिवा साइड नहीं करने पर युवती ने खुद ही एक्टिवा साइड की और कार पार्क करने लगी। इतने में उसका चचेरा भाई कार के पास आया और उसे थप्पड़ जड दिया। इस कारण उसका चश्मा टूट गया और उसकी आंखों में पर भी काफी चोट आई। हंगामा होते देख उसकी की मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इतने में उसके ताया गिरीश और ताई भी मौके पर आईं। उसके ताया ने उसके सिर पर पत्थर से मारा जिसके कारण उसके सिर से खून बहने लगा। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें