संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव सकेतड़ी निवासी देव चौहान द वर्ल्ड स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप 2025 (लंदन) में सिल्वर पदक जीता है। देव चौहान स्ट्रावेरी फील्ड हाई स्कूल सेक्टर 26 चंडीगढ़ में 5वीं कक्षा का छात्र है। देव चौहान के कोच नीरज ढुल और शिवम ने बताया कि अंडर 11 स्वमिंग चैंपिनशिप में भाग लेने के लिए पिछले दिनों देव लंदन गए थे। देव की सफलता से गांव सकेतड़ी का नाम रोशन हुआ है। देव चौहान के पिता हरियाणा युवा कांग्रेस महासचिव अनिल चौहान और माता पम्मी चौहान ने बताया कि देव को बचपन से स्विमिंग करने का शौक है। वह पहले भी कई मेडल जीता चुका है। उन्होंने कोच नीरज और शिवम का आभार व्यक्त किया।