पंचकूला। श्रीराम सेवादार ट्रस्ट द्वारा गोमाता की सेवा के लिए रोटी व चारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माता मनसा देवी गोशाला, गोधाम पंचकूला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शशि बाला एवं राजकुमार गोयल के सहयोग से किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में गोमाता को प्रेमपूर्वक रोटी और चारा खिलाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश गोयल, विकास गोयल, नरेश सिंगला, परवीन गोयल, राजेश गुप्ता, दिनेश सिंगला और सुभाष जैन का विशेष सहयोग रहा।