फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को कनाडा में पुलिस द्वारा पकड़ने का दिखाया डर, एक लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 निवासी महिला को साइबर ठग ने कनाडा में उसके बेटे को पुलिस से पकड़ने का डर दिखाकर एक लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सतविंद्र कौर ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा लवप्रीत सिंह कनाडा में पढ़ाई करने गया हुआ है।
विज्ञापन

उसके पास एक व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि आपके बेटे को कनाडा पुलिस ने पकड़ लिया है। उसकी जमानत करवाने के लिए वकील से बात कर ली है। आप मेरे खाते में एक लाख रुपये डाल दो नहीं तो आपके बेटे की जिंदगी खराब हो जाएगी। उसकी इस बात से पीड़ित इतना डर गई कि उन्होंने बेेटे से बात किए बिना रुपये उसके एकाउंट में डाल दिए।
इसके बाद बेटे से बात हुई तो उसने बताया कि वह बिल्कुल ठीक है और ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। इसके बाद दोबारा से आरोपी का फोन आया और उसने दो लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने रुपये देने से इनकार कर पुलिस में शिकायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें