पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में बंद एसी। फोटो कर्मचंद
मरीजों को येलो वार्ड में लगातार हो रही परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में तापमान बढ़ने के बाद भी एसी ठीक नहीं हो सके हैं। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचकूला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री मंगलवार को दर्ज किया गया है। इसके बाद येलो वार्ड में एसी खराब होने के कारण मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज कराने आए अभयपुर के सुनील कुमार, सेक्टर -12 निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में एसी नहीं चल रहे हैं। इसके अलावा पर्ची बनाने वाले रूम सहित सभी जगह इमरजेंसी में एसी नहीं चल रहे हैं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि एसी को सही किया जा रहा है। सभी एसी को जल्द ठीक कराया जाएगा।