फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टिप्पर की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी-बरवाला। पंचकूला यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित गांव मौली के नजदीक शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करवाला निवासी पिता और पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक अनिल शर्मा के साले की शिकायत पर रायपुररानी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में मुकेश शर्मा वासी करनाल ने बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करना है। उसकी बहन परवीन शर्मा की शादी अनिल शर्मा के साथ करनाल में 30 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10.30 बजे उन्हें फोन पर जीजा अमित और उनके पिता अमृत लाल का गांव मौली में एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। उसने बताया कि जीजा और उनके पिता सुबह 7.30 बजे अपनी कार में पंचकूला पारस अस्पताल में चेकअप के लिए गए थे। गांव मौली पहुंचने पर उनकी क्षतिग्रस्त कार वहां मिली। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि एक टिप्पर चालक ने अपना वाहन नेशनल हाईवे-7 पर सड़क के किनारे बिना किसी पार्किंग लाइट और इंडीकेटर के खड़ा किया था। इस वजह से यह एक्सीडेंट हुआ है। मुकेश शर्मा ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ शिकायत दी है।
थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वहां डायल 112 की टीम, मौली चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौका पर पंहुची। घायल अनिल शर्मा को रायपुररानी अस्पताल व अमृतलाल को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले गए। अस्पताल पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि करनाल वासी मुकेश शर्मा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें