फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के किनारे झुग्गी बनाकर पिता-पुत्र बेचते थे गांजा, दबोचे

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में 35 किलोग्राम गांजे के नशे समेत अरेस्ट बाप-बेटा। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाइवे पर गांव रिहौड़ के पास एक झुग्गी बनाकर गांजा बेचते थे, जिन्हें डिटेक्टिव स्टॉफ ने पुलिस की मदद से दबोच लिया। पुलिस ने एनपीडीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। सेक्टर-25 डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली कि सुल्तान पुत्र तारा चंद और उसका लड़का विजय जो कि पंचकूला-शहजादपुर नेशनल हाईवे पर गांव रिहौड़ के पास हाईवे के किनारे झुग्गी बनाकर रह रहे हैं और गांजा बेचने का काम करते हैं। शनिवार को भी वे लोग कस्बा शहजादपुर की तरफ से मेन हाईवे पर बाइक पर सवार होकर गांजा लेकर गांव रिहौड़ के पास आएंगे। इसके बाद पुलिस ने सरकारी गाड़ी को सड़क पर साइड में खड़ी करके कस्बा शहजादपुर से पंचकूला की तरफ से आने वाली सड़क पर नाकाबंदी शुरू कर दी। करीब 15-20 मिनट के बाद शहजादपुर की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी। जब एएसआई ने बाइक चालक को टार्च से बाइक को साइड में रोकने का इशारा किया। बाइक का चालक सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर अपने बाइक को धीरे करके एकदम पीछे मोड़ने लगा जिस पर बाइक बंद हो गई। इस दौरान दो लोगों के बीच में एक प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था, इसमें से 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें