फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : पंजाब जाने वाले शताब्दी सहित छह ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। किसान आंदोलन के कारण पंजाब की तरफ जाने वाली छह ट्रेनों को रविवार को रद्द करना पड़ा। इससे इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें रेल की जगह सड़क मार्ग से सफर करना पड़ा। पंजाब में किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने रविवार को रेल मार्ग बाधित कर दिया। एहतियात के तौर पर रेलवे ने चंडीगढ़ से पंजाब की तरफ जाने वाली छह ट्रेनों को रद्द कर दिया। इनमें दो पैसेंजर और शताब्दी, पश्चिम एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में हर रोज हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जब विभाग को पंजाब में किसानों के आंदोलन से रेलवे ट्रैक बाधित होने की संभावना होने की सूचना मिली तो उन्होंने उस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया ताकि यात्री बीच रास्ते न फंस जाएं।
विज्ञापन

पश्चिम एक्सप्रेस कालका से अमृतसर के बीच
चंडीगढ़ से अमृतसर के बीच चलने वाली पश्चिम एक्सप्रेस 3.25 पर चंडीगढ़ से रवाना होती है। कारोबार और रोजगार के सिलसिले में हजारों लोग हर रोज इस ट्रेन से अपने सफर पर निकलते हैं। रविवार को यह ट्रेन रद्द रही। इसके अलावा अमृतसर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का आवागमन भी बाधित रहा।
पंजाब में किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ से दो पैसेंजर, शताब्दी एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस और पश्चिम एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को रद्द किया गया है। विभाग के मिलने वाले आगामी आदेशों के आधार पर ही आगामी फैसला लिया जाएगा। - जेपी सिंह, एसएस, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें